Nitin Nabin , नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। वे आज भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके नाम के अलावा किसी अन्य उम्मीदवार के सामने आने की संभावना बेहद कम है, ऐसे में उनके निर्विरोध चुने जाने के आसार मजबूत हैं।

दावा-शिंदे गुट ने ढाई साल तक BMC मेयर पद मांगा:29 पार्षद होटल भेजे

भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित किया गया है। यदि केवल एक ही नामांकन वैध पाया जाता है, तो चुनाव अधिकारी उसी दिन नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर देंगे। तो 20 जनवरी को मतदान की प्रक्रिया कराई जाएगी।

इस महत्वपूर्ण मौके पर पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। भाजपा नेतृत्व इस चुनाव को संगठनात्मक एकता और भविष्य की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम मान रहा है। गौरतलब है कि भाजपा ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को नितिन नबीन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को संगठन के भीतर सकारात्मक माना जा रहा है, जिससे उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रास्ता और भी साफ हो गया।

यदि नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाते हैं, तो वे पार्टी के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले भी भाजपा में कई युवा नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे शीर्ष संगठनात्मक पद पर इतनी कम उम्र में पहुंचना एक नया रिकॉर्ड होगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version