पटना: बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है, हमारे मुख्यमंत्री हो या फिर डिप्टी सीएम हों इनके दामन पर कोई दाग नहीं, कोई माई का लाल ये साबित नहीं कर सकता, इस बार का चुनाव केवल विकास पर होगा।  इसके साथ ही उन्होंने बता दिया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले सीएम होंगे और बिहार में NDA की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनेगी।

कर्नाटक के सीएम का दावा गलत, ICMR और AIIMS ने कहा- हार्ट अटैक से मौत का कारण कोविड वैक्सीन नहीं

लालू-कांग्रेस पर राजनाथ सिंह ने कसा तंज

राजनाथ सिंह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा और कहा कि राजद के साथ-साथ कांग्रेस भी बिहार की बर्बादी के दोषी रहे हैं, इन दोनों की सरकारों ने बिहार को गर्त में पहुंचा दिया था, अपराध.. जातिवाद और जंगलराज के चलते बिहार अंधेरे में चला गया था, धीरे-धीरे ये अंधकार खत्म हुआ है। भाजपा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर है, जो बिहार एक समय बर्बाद हो गया था, आज वो बिहार आत्मनिर्भर बन गया है।

ओडिशा के क्योंझर में भूस्खलन, मिट्टी के नीचे दबे लोग, तीन की मौत

कर्पूरी की विचारधारा सिर्फ एनडीए ला सकती है-राजनाथ 

राजनाथ ने कहा, जो लोग बिहार को अंधेरे में धकेलना चाहते हैं वो सफल नहीं हो पाएंगे। कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा केवल और केवल BJP और NDA ला सकती है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के लिए लालू जी अपशब्दों की भाषा इस्तेमाल करते थे, लालू जी ये दोहरा चरित्र नहीं चलेगा,लालू जी ने कर्पूरी जी कभी सम्मान नहीं दिया। कर्पूरी जी को सही सम्मान उनके मरणोपरांत केंद्र सरकार ने भारत रत्न देकर किया, हम जो कहते हैं वो करते हैं, लालू जी ने कर्पूरी जी को अपनी जीप तक नहीं दिया।

लालू को खूब सुनाई खरी खोटी

लालू यादव ने बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को अपने पैरों के पास रखा, ये बहुत शर्म की बात है। इससे पता चलता है कि RJD की विचारधारा और सोंच कैसी है,, इनलोगों का असली चेहरा समाज के सामने आ रहा है। RJD-कांग्रेस मिलकर बिहार को अपराध-बेरोजगारी दिया और महिलाओं को असुरक्षित रखा। लालू जी के शासनकाल में संविधान के बदले गोलियों की गूंज सुनाई पड़ती थीं,लोगों को यह जरूर याद दिलाना है। सामंतवादी मानसिकता वाले लोगों ने समाजवाद का चोला पहनकर बिहार के साथ धोखा किया है, बिहार के लोगों ये सारी बातें समझानी है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version