लखनऊ: कोर्ट कचहरी को लेकर को लेकर राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. हाल में ही उन्हें लखनऊ की अदालत में सरेंडर करना पड़ा था. अब उन्हें पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की अदालत के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से खिलाफ अब वाराणसी में केस चलेगा. वहां की MP MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ याचिका मंजूर कर ली है. राहुल गांधी पर अमेरिका में सिखों पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. वाराणसी के CJM कोर्ट ने पहले ये याचिका खारिज कर दी थी.

Chandan Mishra Murder Case: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बड़ा एक्शन, पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

क्‍या है सारा मामला 

राहुल गांधी के खिलाफ वाराणसी के MP MLA कोर्ट में नागेश्वर मिश्रा ने याचिका दायर की है. याचिका में नागेश्वर मिश्र ने बताया कि राहुल गांधी ने अमेरिका दौरे पर भड़काऊ बयान दिया था.  इस बयान से सिख समाज के  लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. राहुल ने कहा था कि भारत में सिखों को पगड़ी और कड़ा पहनने का अधिकार नहीं है. ना ही उन्हें गुरद्वारा में जाने की इजाजत है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये बयान सितंबर 2024 में दिया था.  जज यजुवेंद्र विक्रम सिंह की कोर्ट में अगली तारीख पर सुनवाई शुरू होगी. कोर्ट सांसद राहुल गांधी को तलब भी कर सकता है.

Aaj Ka Rashifal 22 July 2025: मंगलवार के दिन बजरंगबली बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा, करियर क्षेत्र में बढ़ेंगे आगे, पढ़ें दैनिक राशिफल

एडवोकेट विवेक शंकर तिवारी ने बताया कि गांधी की तरफ से सितंबर 2024 में अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों के बारे में दिए गए आपत्तिजनक बयान को लेकर अदालत में याचिका दायर की गई थी. इसे पिछले साल 28 नवंबर को सुनवाई के बाद अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (विशेष एमपी-एमएलए अदालत) ने खारिज कर दिया था.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version