ओडिशा विजिलेंस विभाग ने रविवार को केओंझर जिले के केंदु पत्ता डिवीजन में कार्यरत एक डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर नित्यनंद नायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान नायक के पास और उनके परिवार के नाम पर कुल 115 प्लॉट्स, एक चार मंजिला आलीशान बिल्डिंग, 1.55 लाख रुपये नकद, 200 ग्राम सोना, दो कारें, कई हथियार और कीमती टीक की लकड़ी से बने फर्नीचर सहित करोड़ों की संपत्ति बरामद की गई है। विजिलेंस विभाग ने 20 जुलाई 2025 को सुबह से ही नित्यनंद नायक की संपत्तियों पर एक साथ 7 जगहों पर छापेमारी शुरू की। ये छापे अंगुल, केओंझर और नयागढ़ जिलों में स्थित उनके निजी और सरकारी ठिकानों पर मारे गए। छापेमारी के दौरान विजिलेंस की 7 टीमों, जिनमें 3 DSP, 10 इंस्पेक्टर और कई सपोर्टिंग स्टाफ शामिल थे। विजिलेंस ने विशेष न्यायालय, विजिलेंस, केओंझर से जारी सर्च वारंट के आधार पर जांच की।

कैसी बहकी- बहकी बातें कर रहे हैं शाहिद अफरीदी, कहीं बौखला तो नहीं गए

कहां-कहां मारी गई रेड?

  1. चार मंजिला आलीशान बिल्डिंग, तुरंगा, अंगुल
  2. पैतृक घर, गांव मदनमोहनपटना, थाना बंताला, जिला-अंगुल
  3. अंगुल के जगन्नाथपुर में DFO का ससुराल
  4. बेटे का घर, कोमंडा, जिला- नयागढ़
  5. नायक का सरकारी क्वार्टर, केओंझर
  6. बेटे का दफ्तर, पीएचसी, न्यू-कोमंडा, नयागढ़
  7. DFO कार्यालय, केंदु पत्ता डिवीजन, केओंझर

विजिलेंस अधिकारियों ने जो संपत्ति अब तक उजागर की है उसके अनुसार डीएफओ के पास से अंगुल के तुरंगा में करीब 9000 वर्गफुट की चार मंजिला इमारत, 1992-2024 के बीच खरीदे गए कुल 115 प्लॉट्स जिनमें से 53 प्लॉट्स नायक के नाम पर, 42 प्लॉट्स पत्नी के नाम पर,16 प्लॉट्स दो बेटों के नाम पर और 4 प्लॉट्स बेटी के नाम पर हैं। सभी प्लॉट्स अंगुल के छेंडीपदा में स्थित हैं। इन प्लॉट्स की रजिस्टर्ड सेल डीड वैल्यू करीब ₹2.5 करोड़ बताई गई है, लेकिन असल कीमत इससे कहीं अधिक हो सकती है क्योंकि जमीन रजिस्ट्रेशन में अंडरवैल्यूएशन की आशंका जताई जा रही है।

1.55 लाख रुपये की नकद और 200 ग्राम सोने के जवाहरात भी मिले 

डीएफओ के घर से लगभग ₹1.55 लाख नकद भी मिले हैं। विजिलेंस के छापेमारी में डीएफओ के घर से 200 ग्राम सोने के जवाहरात भी मिले हैं। इतना ही नहीं बल्कि डीएफओ को कीमती सागवान की लकड़ी और फर्नीचर का भी बड़ा शौक था। उनके ठिकानों से भारी मात्रा में सागवान की लकड़ी से बने फर्नीचर, इंटीरियर और सजावटी सामान बरामद हुए हैं। विजिलेंस ने डीएफओ नायक के 2 कारें( मारुति सुज़ुकी डिज़ायर और स्कोडा वोक्सवैगन वर्टस), 4 दोपहिया वाहन, घरेलू सामान जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹15 लाख है, को भी अटैच किया है। नायक के बैंक, बीमा और पोस्ट ऑफिस में जमा राशि की जांच जारी है।

13 साल से पहले बच्चों को स्मार्टफोन देना बेहद खतरनाक, स्टडी में हुआ खुलासा

नौकरी और प्रमोशन की टाइमलाइन

  • 1992: फॉरेस्ट रेंजर के तौर पर सरकारी सेवा में प्रवेश, प्रशिक्षण अंगुल फॉरेस्ट कॉलेज में
  • 1992-2015: नायक इस दौरान सुंदरगढ़,सम्बलपुर, ढेंकानाल, सोनपुर, नुआपाड़ा जिलों में फॉरेस्ट रेंजर रहे, उस दौरान उन्होंने 66 प्लॉट्स खरीदे
  • 2015: OFS में प्रमोशन, असिस्टेंट कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स (ACF) बने
  • 2015-2022: नायक खड़ियाल और रायगढ़ा डिविजन में ACF पद पर कार्यरत रहे, जिस दौरान उन्होंने 39 प्लॉट्स खरीदे
  • 2022: डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट्स बने, PCCF (Wildlife) ऑफिस में पोस्टिंग
  • 2022 से 2024 के बीच उन्होंने 8 प्लॉट्स खरीदे
  • 2024: DFO (Divisional Forest Officer), केंदु पत्ता डिविजन, केओंझर में नायक की नियुक्ति हुई और अब तक उन्होंने 2 प्लॉट्स खरीद लिए थे।

विजिलेंस विभाग अभी नायक की पूरी संपत्ति का मूल्यांकन कर रहा है। उनके और उनके परिवार के नाम पर जितनी भी संपत्ति मिली है, वह उनकी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक है। इसलिए उन्हें Disproportionate Assets (DA) के आरोप में हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। विभाग का कहना है कि जांच अभी चल रही है और आगे और भी संपत्तियां सामने आ सकती हैं। कुल संपत्ति का आंकड़ा बढ़ने की पूरी संभावना है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version