ढेंकनाल (ओडिशा)। ओडिशा के ढेंकनाल जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गोपालपुर गांव के पास स्थित एक पत्थर की खदान में चट्टानों का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के समय खदान में मजदूर ड्रिलिंग और पत्थर निकालने का काम कर रहे थे।
Gold Price Today : सोना ₹1.34 लाख के पार, एक दिन में ₹954 की तेजी; चांदी ₹5,656 उछली
पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में अब तक 2 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से चलाया जा रहा है। मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों की मदद ली जा रही है, वहीं फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। प्रशासन ने आसपास के इलाके को सील कर दिया है।

