मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों की 17वीं बरसी पर गेटवे ऑफ इंडिया में आयोजित ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जानता है कि वह भारत को सीधे युद्ध में नहीं हरा सकता, इसलिए वह आतंकी हमलों के जरिए भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है। फडणवीस ने कहा कि हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमला और दिल्ली ब्लास्ट इसी रणनीति का हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री ने 26 नवंबर 2008 के उस काले दिन को याद करते हुए कहा कि 26/11 सिर्फ मुंबई पर हमला नहीं था, बल्कि भारत की संप्रभुता और सुरक्षा पर सीधा प्रहार था। उन्होंने कहा कि यदि उस समय भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” जैसा कड़ा कदम उठाने का साहस दिखाया होता, तो आज कोई भी दुश्मन देश भारत की सीमा पर नज़दीक आने की हिम्मत नहीं करता।

Bran Oil Plant : गीडा औद्योगिक क्षेत्र के ब्रान ऑयल प्लांट में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात

फडणवीस ने कहा कि आज भारत पहले से कहीं अधिक मजबूत, सक्षम और निर्णायक राष्ट्र है। केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियों के बीच तालमेल पहले से बेहतर हुआ है और देश की आतंकवाद-रोधी क्षमता में भी बड़ा इजाफा हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उन सुरक्षाकर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 26/11 जैसे भीषण हमले के दौरान अदम्य साहस का परिचय दिया था। गेटवे ऑफ इंडिया पर बड़ी संख्या में नागरिक, पूर्व सैनिक और सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version