कोलकाता : कोलकाता में लॉ की पढ़ाई कर रही एक छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि ये घटना छात्रा के साथ उसके कॉलेज कैंपस में ही हुआ है. पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की जांच में पता चला है कि जिस छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है, उसपर आरोपी बीते कुछ दिनों से नजर रखे हुए थे. पुलिस के अनुसार घटना 25 जून की है. गिरफ्तार किए आरोपियों में दो छात्र भी शामिल हैं.

बॉयफ्रेंड से दुखी होकर बना रही थी इमोशनल रील, पैर फिसला और 13वीं मंजिल से गिर गई; दर्दनाक मौत

इस घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल को सील कर दिया है. साथ ही सभी आरोपियों के मोबाइल फोन्स को कब्जे में ले लिया है. अब इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल में सियासत भी शुरू हो गई है. बीजेपी ने इस घटना को लेकर टीएमसी पर आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. बीजेपी का आरोप है कि इस गैंगरेप में टीएमसी का कार्यकर्ता भी शामिल है. बीजेपी का कहना है कि ममता बनर्जी के राज में महिला असुरक्षित महसूस कर रही है. पुलिस फिहला इस पूरे मामले की जांच कर रही है.

शिव लिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या अंतर है, ये कितने प्रकार के होते हैं, देश में कुल कितने ज्योतिर्लिंग हैं, जानिए यहां…

आपको बता दें कि कोलकाता में छात्रा के साथ रेप की यह कोई पहली वारदात नहीं है. पिछले साल आरजी कर मेडिकल कॉलेज में भी एक छात्रा के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. उस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था. बाद में आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. उसपर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. मामले के 164 दिन बार दोषी संजय रॉय को सजा सुनाई गई थी.

Crime News – मुस्कान रस्तोगी जैसा कांड लुधियाना में हुआ! नीले ड्रम में मिली युवक की पैर बंधी लाश

हालांकि, इस केस को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा था कि यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं है. इसलिए मौत की सजा नहीं दी सकती. वहीं, लोकल कोर्ट ने राज्य को पीड़ित परिवार को 17 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया, लेकिन परिवार ने इसे लेने से इनकार कर दिया.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version