• ₹100 प्रति घंटे पर ग्राहकों से लेते थे ऑनलाइन पेमेंट
गाजियाबाद। यूपी में गाजियाबाद के होटल महादेव में पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जिसे एक इंटरनेशनल वेबसाइट के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो युवतियों को अर्धनग्न हालत में गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ये युवतियां ₹100 प्रति घंटे के रेट पर ऑनलाइन ही ग्राहकों को अपनी ‘सेक्सी अदाओं’ से लुभाती थीं। इस रैकेट के ग्राहकों की संख्या केवल भारत में ही नहीं, बल्कि कई अन्य देशों में भी बताई गई है।
पुलिस ने एक युवक व दो युवतियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग के मुख्य लीडर अभी फरार हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से सेक्स टॉय और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी अपनी नई नवेली दुल्हन से भी यह अवैध धंधा करा रहा था, जिससे उसने कुछ दिन पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।
पुलिस के बयान के मुताबिक, “कमरे में दो युवतियां नग्न हालत में लैपटॉप पर वीडियो कॉल के जरिये अश्लील कृत्य कर रही थीं। उनमें से एक आरोपी की पत्नी थी, जिससे मोहित ने कुछ दिन पहले आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। वहीं, दूसरी उसी के पड़ोस में रहने वाली युवती थी।” दोनों युवतियों ने पूछताछ में बताया कि वे वेबसाइट के जरिये लोगों को प्रलोभित कर उनसे रकम डलवाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें उनकी सहेली ने इन आरोपियों से मिलवाया था।।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इस पूरे इंटरनेशनल रैकेट की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

