Operation Sindoor Part-2 : नई दिल्ली, 12 नवंबर 2025। दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। इस धमाके के पीछे आतंकी साजिश की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक पीएम मोदी की भूटान यात्रा से लौटने के बाद आयोजित की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, बैठक में दिल्ली विस्फोट की जांच रिपोर्ट और राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की जाएगी। यह वही CCS है जिसने पहले ऑपरेशन सिंदूर को मंजूरी दी थी — जिसके तहत भारत ने पाकिस्तान पर कूटनीतिक प्रहार किया था।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा से मौलवी हिरासत में – श्रीनगर में पूछताछ जारी

क्या फिर शुरू होगा ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2?

पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुई CCS बैठक के कुछ ही दिनों बाद “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू हुआ था। इस बार भी सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि दिल्ली ब्लास्ट के तार पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े हैं।डॉ. शाहीन, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है, ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि आतंकी दो साल से भारत में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।इसी के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या भारत “ऑपरेशन सिंदूर पार्ट-2” की शुरुआत करने जा रहा है। सरकार ने पहले ही स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है, और पाकिस्तान की ओर से किसी भी आतंकी हरकत पर मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

पाकिस्तान में मचा हड़कंप

भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई की खबरों से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बयान दिया है कि उनका देश “युद्ध जैसी स्थिति” में है। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुएहालिया आत्मघाती हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया है।

भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को किया खारिज

भारत ने पाकिस्तान के सभी आरोपों को “बेबुनियाद और निराधार” बताया है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा —

“भारत पूरी तरह से बौखलाए पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों को खारिज करता है। पाकिस्तान में चल रहे राजनीतिक संकट से ध्यान भटकाने के लिए वह भारत के खिलाफ झूठे आख्यान गढ़ रहा है।”

भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी आतंकी साजिश या हिंसा को अब “Act of Terror = Act of War” के रूप में देखा जाएगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version