AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि हमने देखा कि वेनेजुएला में ट्रम्प अपनी फौज को भेजकर वहां के राष्ट्रपति को उठाकर अमेरिका ले गए। ऐसा ही कुछ भारत भी कर सकता है।
ओवैसी ने पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लेकर कहा कि मोदी जी हम आपको कह रहे हैं कि 26/11 आतंकी हमले करने वाले चाहें वो मसूद अजहर हों या लश्कर-ए-तैयबा का जालिम शैतान। आपका (मोदी) 56 इंच का सीना हो तो उन्हें उठाकर भारत ले आओ।
इंदौर में जहरीले पानी का कहर, उल्टी-दस्त के 338 नए मामले; 32 मरीज ICU में भर्ती
अगर ट्रम्प कर सकता है तो क्या आप कम हैं? जब वो कर सकते हैं तो आपको भी करना पड़ेगा, क्योंकि मोदी ने कहा था अबकी बार ट्रम्प सरकार।
ओवैसी ने ये बातें मुंबई में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। AIMIM चीफ ने अपने बयान में वेनेजुएला का जिक्र इसलिए किया क्योंकि 2 जनवरी की रात अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला पर हमला कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को पकड़ लिया।

