लखनऊ: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 से पहले निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान की समयसारिणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले जहां अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी तय था, अब इसे बढ़ाकर 6 फरवरी 2026 कर दिया गया है।

नई समयसारिणी के अनुसार, कंप्यूटराइज्ड मतदाता सूची अब 10 दिसंबर 2025 तक तैयार की जाएगी। इसके बाद मतदान केंद्रों व स्थलों का क्रमांकन और वार्डों की मैपिंग का कार्य 22 दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की जीत पर चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से की मुलाकात

इसके पश्चात 23 दिसंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नागरिकों को इस सूची का 30 दिसंबर 2025 तक निरीक्षण करने का मौका मिलेगा। इसी अवधि में दावे और आपत्तियां भी स्वीकार की जाएंगी।

चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि एक जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए उनके आवेदन फार्म लिए जाएंगे। इससे आगामी पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक नए मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version