‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया, जिससे उनके चाहने वाले सदमे में हैं। उनका अंतिम संस्कार 29 जून, शनिवार शाम को मुंबई में किया गया। अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान उनके पति पराग त्यागी का रोते हुए एक वीडियो अब वायरल हो रहा है। इसमें पराग को शेफाली की अस्थियां विसर्जित करते हुए देखा जा सकता है, जिसमें वह अस्थि विसर्जन के पहले शेफाली जरीवाला की अस्थियां सीने से लगाए दिखाई दिए। वहीं, उनके साथ ससुरजी भी हैं। इसके अलावा दूसरे वीडियो में वह उन अस्थियों को समंदर में प्रवाहित दिखाते दिखाई दिए।

Indian Railway New Rules 2025: कैंसल टिकट पर रेलवे कर रहा बड़ी राहत देने की तैयारी, खत्म हो सकता है यह चार्ज

शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी का हुआ बुरा हाल

वीडियो में पराग त्यागी को शेफाली की अस्थियों को अपने हाथों में थामे हुए ओशिवारा श्मशान घाट से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। वह नम आंखों से अस्थि कलश को अपने सीने से लगाकर रोते हुए नजर आए। उसके आस-पास मौजूद परिवार के सदस्य इस गहरे दर्दनाक क्षण में उसे भावनात्मक सहारा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। शेफाली जरीवाला की अचानक मौत की जांच अभी चल रही है। कूपर अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया गया। हालांकि, इस बीच अंबोली पुलिस स्टेशन से जुड़े सूत्रों ने उनकी मौत से जुड़े मामले में कुछ अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि शेफाली जरीवाला पिछले करीब 8 सालों से एंटी-एजिंग दवाएं और इंजेक्शन ले रही थीं।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की बड़ी तैयारी, चीन पाकिस्तान के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी 52 सैटेलाइट

‘बिग बॉस 13’ में ली वाइल्ड कार्ड एंट्री

शेफाली जरीवाला ने 2019 में बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी, जहां उनकी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला का 2021 में निधन हो गया था। उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई थी।

पराग त्यागी के दुख में शामिल हुए सितारे

शेफाली जरीवाला की तबीयत 27 जून की देर रात खराब हो गई थी। उन्हें उनके पति पराग त्यागी समेत तीन लोगों ने अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि शेफाली को मृत अवस्था में लाया गया था। शेफाली के अंतिम संस्कार में हिंदुस्तानी भाऊ, पारस छाबड़ा, संभावना सेठ, शहनाज गिल समेत कई सेलेब्स शामिल हुए।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version