• पिछले 25 मई से लगता चल रहा है फतेहाबाद कस्बे की जमुना गली की चिमनलाल की बगीची में फिटनेस कैंप
• पूर्व आर्मी मैन अमित आर्यन लोगों को दे रहे हैं सुबह 5:00 से6:30 बजे तक लोगों को शारीरिक फिटनेस के टिप्स
• महिला मंडल फतेहाबाद द्वारा कराया जा रहा है फिटनेस कैंप का आयोजन
रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। गर्मी का मौसम प्रारंभ होते ही अनेक प्रकार की बीमारियां फैलना शुरू हो जाती है इससे लोगों को बचाने के लिए पूर्व आर्मी मैन अमित आर्यन द्वारा विगत 25 मई से कस्बा फतेहाबाद के मोहल्ला जमुना गली स्थित चिमनलाल की बगीची में फिटनेस कैंप लगाया है जिसमें रोजाना 40 से 50 महिला पुरुष युवा और बच्चे भाग ले रहे हैं।
फिटनेस कैंप में पूर्व आर्मी मैन योगा के माध्यम से शरीर की फिटनेस और शरीरक स्वास्थ्य रहने के टिप्स दे रहे हैं उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि जमुना गली स्थित चिमनलाल की बगीची में चल रहे सुबह 5:00 से 6:30 बजे तक फिटनेस और मेडिटेशन कैंप में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाएं इस फिटनेस कैंप का आयोजन महिला मंडल फतेहाबाद की ओर से कराया जा रहा है
————-
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.

