Plane Power Bank Fire: एम्स्टर्डम जा रहे केएलएम बोइंग 777 विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ऊपर लगे लॉकर में अचानक आग लगने से धुआं भर गया। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और धुएं से बचने के लिए अपने चेहरे ढक लिए। यह घटना लैंडिंग से लगभग चार घंटे पहले तब हुई जब अधिकतर यात्री सो रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें यात्री खासे परेशान नजर आ रहे हैं।

‘कमरे में कैद रखा, गलत दवा दीं’, फैसल ने भाई आमिर खान पर लगाए थे आरोप, अब परिवार ने जारी किया बयान, की ये अपील

घटना को लेकर प्लेन में सवार एक यात्री ने इसे अपने जीवन की सबसे तनावपूर्ण यात्राओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि धुआं इतना ज्यादा था कि तकिए से उन्हें अपनी नाक को ढकना पड़ा। हालाकि, घटना के बाद विमान सुरक्षित रूप से एम्स्टर्डम में उतर गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

एयरलाइन ने क्या कहा?

घटना के बाद एयरलाइन ने एक बयान में कहा, “पावर बैंक के जलने के कारण विमान के केबिन में धुआं भर गया। चालक दल ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए तुरंत जरूरी कदम उठाए।” एयरलाइन ने कहा, “व्यापक सुरक्षा समीक्षा के बाद, विमान में पावर बैंक के इस्तेमाल के जोखिम को कम करने के लिए सख्त रुख अपना रही है। हाल के वर्षों में पावर बैंक का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिसके परिणामस्वरूप विमानन उद्योग में उड़ानों के दौरान लिथियम बैटरी से संबंधित घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।”

‘भारत के लिए खत्म होगा ICC ट्रॉफी का सूखा’, वर्ल्ड कप ट्रॉफी अनावरण के मौके पर कप्तान ने कह दी बड़ी बात

आग लगने का होता है जोखिम

बता दें कि, जिस पावर बैंक में आग लगी थी उसमें उसमें लिथियम-आयन बैटरियां होती हैं, जिन्हें कैरी-ऑन सामान में ले जाने की अनुमति है। लेकिन ज्यादा गरम होने पर इनमें आग लगने का जोखिम होता है। फोन और लैपटॉप जैसे उपकरणों में आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली लिथियम बैटरियों से विमानों में आग लगने से घटनाएं बढ़ी हैं। कुछ एयरलाइन्स उड़ानों के दौरान पावर बैंक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। एमिरेट्स ने हाल ही में एक अक्टूबर, 2025 से उड़ानों में पावर बैंक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है, हालांकि यात्री अभी भी इन्हें बिना इस्तेमाल किए विमान में ला सकते हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version