मथुरा।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद मथुरा में “प्लास्टिक मुक्त – बृज की रज” अभियान को नई गति मिली। तहसील सदर परिसर में माननीय सांसद श्रीमती हेमा मालिनी, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए कहा, “पौधों की सेवा अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए, और उनकी सुरक्षा एवं देखभाल हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्ति की थीम पर आयोजित इस विशेष दिवस के तहत “सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा मथुरा विकास खण्ड मुख्यालय से शुरू होकर तहसील परिसर में संपन्न हुई। तत्पश्चात सांसद हेमा मालिनी, जिलाधिकारी एवं सीडीओ ने इस यात्रा को ग्राम पंचायत तोष स्थित कचरा से कंचन केन्द्र के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जनपद भर में एकत्रित 20 टन प्लास्टिक कचरे को निस्तारण के लिए रवाना किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत नौहझील की प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन इकाई को पीपीपी मोड पर चलाने के लिए राधे कृष्णा प्लास्टिक से अनुबंध किया गया, जिसकी प्रति सांसद महोदया द्वारा फर्म के प्रबंधक श्री सुनील अग्रवाल को सौंपी गई।
ग्राम पंचायत छटीकरा और मांट राजा के सरपंचों व सचिवों को प्लास्टिक एकत्रीकरण और स्वच्छता कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ग्राम पंचायत लूतेरी की प्रधान श्रीमती मोना देवी को ₹8 लाख स्वच्छता शुल्क ओएसआर खाते में जमा कराने हेतु विशेष सम्मान दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 123 ग्राम पंचायतों में यह अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है, जिसे जल्द ही 495 ग्राम पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा। इस अनुश्रवण की निगरानी जनपद व ब्लॉक स्तर पर की जा रही है।
श्री पवन कुमार, श्री मनोज उपाध्याय (जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन) एवं संबंधित विकास खण्डों के सहायक विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और पंचायत सहायकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम पंचायत हाथिया (नंदगांव) में श्री लक्ष्मीकांत गौड़ व मुन्डोना ग्राम विकास फाउंडेशन ने भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version