/नई दिल्ली। देशभर में आज ईसाई समाज क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और दिल्ली स्थित ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च पहुंचकर प्रार्थना सभा में भाग लिया।

प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह दिल्ली के गोल डाकखाना के पास स्थित द कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन पहुंचे। यह चर्च न केवल दिल्ली के सबसे पुराने चर्चों में से एक है, बल्कि राजधानी का सबसे बड़ा चर्च भी माना जाता है। यहां उन्होंने क्रिसमस के अवसर पर आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में शामिल होकर प्रभु यीशु मसीह को स्मरण किया।

देशभर में आक्रोश बांग्लादेश में हिंदू युवक की हत्या, 5 राज्यों में प्रदर्शन; बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, जम्मू में एक घंटे हाईवे जाम

चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि उन्होंने क्रिसमस की सुबह कैथेड्रल चर्च में प्रार्थना में भाग लिया, जहां प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्रिसमस की भावना समाज में सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत करेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा कि सभी को शांति, दया और उम्मीद से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि ईसा मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में मेलजोल और आपसी सौहार्द को मजबूत करें।

उल्लेखनीय है कि कैथेड्रल चर्च अपने खूबसूरत आर्किटेक्चर और भव्य साज-सज्जा के लिए जाना जाता है। हर साल क्रिसमस के मौके पर यहां विशेष सजावट की जाती है और दिल्ली के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग प्रभु यीशु मसीह की प्रार्थना और क्रिसमस का पर्व मनाने के लिए पहुंचते हैं। इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चर्च में प्रार्थना के लिए आ चुके हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version