पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना में 2.8 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया, जो दिनकर चौक से शुरू होकर उद्योग भवन तक चला। लगभग 40 मिनट चले इस रोड शो में पीएम मोदी फूलों से सजे वाहन पर सवार होकर जनता का अभिवादन करते नजर आए।
इस दौरान लोगों ने घरों की छतों से आरती उतारी और फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया। ‘मोदी जिंदाबाद’ के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
रोड शो में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद रविशंकर प्रसाद, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री नितिन नवीन, रामकृपाल यादव और संजीव चौरसिया मौजूद रहे।
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री तख्त श्रीहरिमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे और देर शाम राजभवन में NDA नेताओं के साथ डिनर करेंगे।

