नई दिल्ली/चेन्नई। दक्षिण भारत में राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मिशन दक्षिण’ को गति दे दी है। अगले साल तमिलनाडु और केरल में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री बुधवार को आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु के महत्वपूर्ण दौरे पर रहे।

सत्य साई बाबा शताब्दी समारोह में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे की शुरुआत आंध्रप्रदेश के पुट्टपर्थी से की, जहां उन्होंने सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में देश–दुनिया से आए लाखों अनुयायियों की मौजूदगी रही। पीएम मोदी ने कहा कि सत्य साई बाबा के विचार समाज को सेवा, करुणा और सद्भाव का संदेश देते हैं।

Big Blow To Naxalism : सुरक्षाबलों ने माड़वी हिड़मा समेत 6 नक्सलियों को मार गिराया

कोयंबटूर से जारी की PM किसान योजना की 21वीं किस्त

इसके बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों को बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने PM किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी की। इस किस्त के तहत करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधी आर्थिक सहायता भेजी गई।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। दक्षिण भारत के किसानों के लिए भी कई नई पहल जल्द घोषित की जाएंगी।

चुनाव से पहले दक्षिण में BJP का फोकस बढ़ा

तमिलनाडु और केरल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा दक्षिण भारत में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। पीएम मोदी का यह दौरा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा दक्षिण के बड़े राज्यों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए लगातार जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ा रही है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version