छपरा (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बिहार के छपरा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और RJD ऐसी ताकतों को बढ़ावा दे रही हैं जो बिहारियों का अपमान करती हैं। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्ष बिहार और देश के मेहनती लोगों को कमजोर करने की साजिश रच रहा है।

Karnataka High Court : RSS ड्रेस पहनने वाले सरकारी कर्मचारी के सस्पेंशन पर रोक: कर्नाटक हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CM के शाखा प्रतिबंध आदेश पर भी स्

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और आरजेडी का मकसद बिहार का भला करना नहीं, बल्कि बिहारियों का नुकसान करना है। आज ये लोग उन्हीं को मंच पर बुला रहे हैं जिन्होंने बिहार के लोगों को गालियां दीं। यह सिर्फ राजनीति नहीं, एक बड़ी साजिश है।”

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब बिहार को ऐसे लोगों से सावधान रहना होगा जो प्रदेश की प्रगति को रोकना चाहते हैं। “बीते 10 सालों में बिहार ने विकास की राह पर कदम बढ़ाया है। लेकिन विपक्ष चाहता है कि राज्य फिर से अंधकार युग में चला जाए,” पीएम मोदी ने कहा।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगले कार्यकाल में बिहार को “नया औद्योगिक और कृषि हब” बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version