नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि जब भारत की ग्रोथ रेट 2-3% थी, तब कुछ बुद्धिजीवियों ने इसे “हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ” कहा और देश की धीमी अर्थव्यवस्था का कारण हिंदू संस्कृति को बताया।
मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की आधारशिला रखी
PM मोदी यह बातें दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशीप समिट में बोलते हुए कह रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है, लेकिन वही लोग अब इस टर्म का जिक्र नहीं करते।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग हर बात में सांप्रदायिकता देखते हैं, उन्हें तब यह शब्द सही लगा और वे इसे अपनी किताबों और रिसर्च पेपर्स में लिखते रहे। उन्होंने कहा कि दुनिया अनिश्चितताओं से भरी है, फिर भी भारत आत्मविश्वास से भरा है और ग्रोथ की कहानी लिख रहा है।
