लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ प्रदान किया गया है। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने उन्हें यह सम्मान दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों और सहयोग को देखते हुए दिया।
स्मार्ट मीटर योजना को लेकर संजय सिंह का योगी सरकार पर हमला, बताया जनविरोधी फैसला
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और सुल्तान हैथम बिन तारिक के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें भारत और ओमान के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।
प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान मिलने पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता का प्रतीक है।
