Poisonous cough syrup smuggling : लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उत्तराखंड, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों में जहरीले कफ सीरप की अवैध सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव के पास गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, इससे पहले राज्य की एसटीएफ ने चार अन्य तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन, एक फॉर्च्यूनर कार, आधार कार्ड, 4500 रुपये नकद और भारी मात्रा में अवैध कफ सीरप बरामद हुआ।

ब्राह्मण बेटियों पर अभद्र टिप्पणी विवाद: IAS संतोष वर्मा को कारण बताओ नोटिस, प्रदेशभर में आक्रोश तेज

गिरफ्तारी के पीछे की कहानी

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के अनुसार, बीते दिनों तस्करों की हुई गिरफ्तारी के बाद कुछ सदस्य फरार थे। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय की टीम मुखबिर से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अमित कुमार सिंह बताया, जो वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र के सिकरौल का निवासी और मूल रूप से जौनपुर का रहने वाला है।

बरामद जहरीला कफ सीरप

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फेंसेडिल कफ सीरप बरामद किया, जो नशे के लिए इस्तेमाल होता है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उनका नेटवर्क केवल यूपी तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई राज्यों और बांग्लादेश तक फैला हुआ है।एसटीएफ ने इससे पहले सहारनपुर निवासी विभोर राणा, विशाल सिंह, बिट्टू कुमार और सचिन कुमार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा था।

एसटीएफ की जांच जारी

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक, इस गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की पहचान और उनके नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच जारी है। एसटीएफ का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version