लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर बड़ा तंज कसा है। अखिलेश यादव के इस बयान से सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा जब अपनों की सगी नहीं है तो दूसरों की क्या होगी।” उन्होंने यह टिप्पणी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अंदरूनी चर्चाओं और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच की।
Vijay Hazare Trophy : शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह से सजेगा पंजाब का स्क्वाड
सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी में संगठन और सत्ता के भीतर आंतरिक खींचतान चल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में वर्षों तक काम करने वाले नेताओं को भी सम्मान नहीं मिल पा रहा है और फैसले कुछ गिने-चुने लोगों द्वारा किए जा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी लोकतंत्र और पारदर्शिता की बात तो करती है, लेकिन पार्टी के भीतर ही लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अनदेखी की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर जारी असमंजस इसका स्पष्ट उदाहरण है।
