लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) के दूसरे चरण को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने पुष्टि की है कि देश के 12 राज्यों में होने वाले इस अभियान में उत्तर प्रदेश भी शामिल है।

Night shift female employee: महिलाओं के रोजगार के नए अवसर: नाइट शिफ्ट में काम करने की मिली इजाज़त

इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने SIR अभियान को लेकर बड़ा बयान दिया है। चौधरी ने कहा कि एसआईआर की यह प्रक्रिया निष्पक्ष है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी बनाना है, जिससे चुनाव में जनभागीदारी बढ़ेगी।

चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “विपक्ष इस प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैलाने का एजेंडा चला रहा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि पारदर्शी मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है, और एसआईआर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version