उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (SP) ने अपनी विधायक पूजा पाल को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित कर दिया है। पार्टी से निकाले जाने के बाद पूजा पाल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शायद वे प्रयागराज की उन महिलाओं की पीड़ा को नहीं सुन पाए जो उनसे भी ज्यादा परेशान थीं। पाल ने खुद को उन माताओं और बहनों की आवाज बताया, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने केवल उन्हें ही नहीं, बल्कि अतीक अहमद के आतंक से परेशान पूरे प्रयागराज को न्याय दिया है।

“पहले पीड़िता और एक पत्नी”

पूजा पाल ने कहा, “…शायद आप प्रयागराज की उन महिलाओं की बात नहीं सुन पाए जो मुझसे भी ज़्यादा परेशान थीं। लेकिन मैं उनकी आवाज़ हूं, मुझे विधायक चुनकर विधानसभा भेजा गया है। मैं उन माताओं-बहनों की आवाज़ हूं, जिन्होंने अपनों को खोया है। उन्होंने ही मुझे यहां भेजा है। प्रयागराज में अतीक अहमद के कारण परेशान सभी लोगों को सीएम ने न्याय दिलाया है, सिर्फ पूजा पाल को नहीं। मैं ये बात पहले दिन से कह रही हूं, जब मैं पार्टी में थी। मुझे आज ही निष्कासित किया गया है। मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। मैं विधायक बाद में बनी, लेकिन मैं पहले एक पीड़ित महिला हूं, एक पत्नी हूं… हमारे साथ जो हुआ वो हम बर्दाश्त नहीं कर सके… वो पीडीए की बात करते हैं। मैं भी पिछड़े समुदाय से आती हूं, मैं परेशान थी, मैं घर से बाहर निकली, क्योंकि मेरे पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई, मैं नई-नवेली दुल्हन थी और मेरे घर पर कोई नहीं था… उन्होंने साबित कर दिया है कि वो पीडीए के पूरी तरह खिलाफ हैं।”

बता दें कि पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ पर चल रही 24 घंटे की मैराथन चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की थी। पाल ने अपने बयान में कहा था कि मुख्यमंत्री ने जीरो टॉलरेंस की नीति लाकर उन जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया है। इसी नीति के चलते अतीक अहमद जैसे अपराधियों का अंत हुआ।

विधानसभा में दिया गया बयान

विधानसभा में अपनी बात रखते हुए पूजा पाल ने कहा, “सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या किसने की थी… मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे न्याय दिलाया और तब मेरी बात सुनी जब कोई और सुनने को तैयार नहीं था। मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मेरे जैसी कई अन्य महिलाओं को भी न्याय दिया है। उनकी जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण अतीक अहमद जैसे अपराधियों का खात्मा हुआ। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री को भरोसे की नजर से देखता है। मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि जब उन्होंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ने को तैयार नहीं है, तो उन्होंने अपनी आवाज उठाई। जब वह इस लड़ाई में थकने लगी थीं, तब योगी आदित्यनाथ ने उन्हें न्याय दिलाया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version