नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 127वें एपिसोड का प्रसारण आज रविवार सुबह 11 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को आकाशवाणी पर प्रसारित होता है। इसके साथ ही लोग इसे मोबाइल, टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी सुन सकते हैं।
प्रधानमंत्री हर बार इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद करते हैं और विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार साझा करते हैं। पिछली बार के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने त्योहारों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देते हुए लोगों से स्वदेशी उत्पाद खरीदने की अपील की थी।
इस बार के एपिसोड में पीएम मोदी के बिहार की जनता से चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करने और छठ पर्व की बधाई देने की संभावना जताई जा रही है।
पीएम के पिछले संबोधन की 5 बड़ी बातें
-
वोकल फॉर लोकल पर जोर: पीएम ने कहा था कि “अगर हम ठान लें कि इस बार त्योहार सिर्फ स्वदेशी चीजों से ही मनाएंगे, तो हमारे उत्सव की रौनक कई गुना बढ़ जाएगी।”
-
स्वदेशी को खरीदारी का मंत्र बनाएं: उन्होंने कहा, “‘Vocal for Local’ को अपना मंत्र बना लें। जो देश में बना है, वही खरीदें, जिसमें किसी भारतीय की मेहनत है, उसी का उपयोग करें।”
-
छठ पर्व की महत्ता: पीएम ने कहा कि “छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित एक विशेष पर्व है, जो हमारी संस्कृति को जीवंत रखता है।”
-
ग्लोबल फेस्टिवल के रूप में छठ: उन्होंने कहा कि “अब छठ सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है, यह एक वैश्विक उत्सव बन गया है।”
-
सरकार के प्रयास: प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत सरकार भी छठ पूजा को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रयास कर रही है।
