वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा, समय की बचत और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी दौरे के दौरान देश को चार नई वंदे भारत ट्रेनों का तोहफा देंगे। इनमें सबसे खास होगी वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस, जिसका काशीवासियों को लंबे समय से इंतजार था।

 वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस होगी खास आकर्षण

यह नई वंदे भारत ट्रेन वाराणसी और खजुराहो के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध कराएगी। इससे धार्मिक पर्यटन, विशेष रूप से काशी और बुंदेलखंड क्षेत्र में, बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। पर्यटक अब वाराणसी, खजुराहो, प्रयागराज और अन्य तीर्थस्थलों के बीच कम समय में यात्रा कर सकेंगे।

सासाराम में सीएम योगी का महागठबंधन पर हमला: कहा—“बिहार को संकट में डालने वाले फिर से ठगने निकले हैं”

 पीएम मोदी 7 नवंबर को पहुंचेंगे काशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 नवंबर, शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचेंगे। वे विशेष विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर आएंगे, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री का काफिला बरेका (BHEL परिसर) पहुंचेगा।

 बनारस स्टेशन पर करेंगे जनसम्बोधन

पीएम मोदी अपने कार्यक्रम के दौरान बनारस स्टेशन (पूर्व में मंडुवाडीह) पर शहर के गणमान्य लोगों को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर रेल मंत्रालय और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

 पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बल

विशेषज्ञों के अनुसार, वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत से न केवल यात्रियों को हाई-स्पीड और आरामदायक सफर मिलेगा बल्कि इससे वाराणसी, खजुराहो और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन व रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। यह कदम ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ अभियानों को और मजबूत करेगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version