पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में एक प्रवासी मजदूर की झारखंड में मौत को लेकर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को बेलडांगा रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्ग 12 को जाम कर दिया, इससे उत्तर और दक्षिण बंगाल के बीच रेल और सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
US–Iran tensions : ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव, क्या ईरान पर होगा अचानक बड़ा हमला?
प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर घंटों विरोध किया और सड़क पर टायर जलाए। इस दौरान प्रदर्शनकारी भड़क उठे और एक महिला पत्रकार के साथ मारपीट भी की गई। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों पर पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए हैं।
