बेगूसराय/ दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के हालिया खुलासे को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर “अर्बन नक्सल” होने का तीखा आरोप लगाया है। चिदंबरम ने स्वीकार किया था कि 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के बाद तत्कालीन यूपीए सरकार ने अमेरिकी दबाव के कारण पाकिस्तान पर जवाबी सैन्य कार्रवाई नहीं की थी।गिरिराज सिंह ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश के हित को दरकिनार कर कमजोर इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया।
“हुजूर आते-आते देर कर दी”: गिरिराज सिंह का तंज
बिहार विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पी. चिदंबरम के कबूलनामे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा:
राहुल गांधी पर ‘अर्बन नक्सल’ का आरोप
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि उनका व्यवहार “अर्बन नक्सल” जैसा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सोच देश विरोधी ताकतों के प्रति नरम रही है।
उन्होंने वर्तमान मोदी सरकार की तुलना करते हुए कहा:
क्या था चिदंबरम का खुलासा?
दरअसल, पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 26/11 मुंबई हमले के बाद वे पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई के पक्ष में थे। हालांकि, तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री कोंडोलीज़ा राइस के दिल्ली आने और वैश्विक कूटनीतिक दबाव के कारण भारत ने जवाबी कार्रवाई का फैसला टाल दिया था। उन्होंने कहा था कि विदेश मंत्रालय और भारतीय विदेश सेवा की सलाह पर यह निर्णय लिया गया।
भाजपा और कांग्रेस के बीच तीखी बहस
चिदंबरम के इस बयान के बाद भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर है और इसे कमजोर नेतृत्व और राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करार दे रही है। वहीं, कांग्रेस के कुछ नेता भी चिदंबरम के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए कह रहे हैं कि 16 साल बाद ऐसा बयान देना सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाएगा।
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जवाब माँगा है।