भोपाल: राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में अब उनके परिवार ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के नार्को टेस्ट की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके लिए परिवार ने तीन वकीलों की एक लीगल टीम हायर की है, जो शिलॉन्ग हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी.

नेशनल हेराल्ड: यंग इंडिया ने कोर्ट में शिकायत को बताया बेतुका, आयकर विभाग के बयान का दिया हवाला

परिजनों का कहना है कि अभी तक मामले की जांच अधूरी है और कई ऐसे तथ्य हैं जिन्हें सोनम और राज छिपा रहे हैं. यदि हाईकोर्ट से नार्को टेस्ट की अनुमति नहीं मिलती, तो परिवार सुप्रीम कोर्ट का रुख भी कर सकता है. परिवार सोनम के अन्य परिजनों का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग कर रहा है.

Mangalwar Upay: मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र, घर से दूर हो जाएगी दरिद्रता

हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर की गई हत्या

सोनम रघुवंशी ने राजा से शादी के महज 11 दिन बाद ही उनकी हत्या की योजना बना ली थी. शादी के बाद वह पति राजा को हनीमून के लिए मेघालय ले गई. 23 मई को शिलॉन्ग में घुमते वक्त सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के कहने पर हत्या कर दी. हत्या में आनंद, आकाश और विशाल नाम के तीन युवक भी शामिल थे, जिन्हें राज कुशवाह ने पहले से भेजा था.

हत्या के बाद शव को पहाड़ी खाई में फेंक दिया गया और सोनम फरार हो गई. 2 जून को शव मिला और फिर सोनम को यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया. जांच में सामने आया कि सोनम और राज पहले से संपर्क में थे और हत्या की पूरी योजना दोनों ने मिलकर बनाई थी.

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, दो मास्टरमाइंड

अब तक इस केस में कुल आठ लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. इनमें पांच आरोपी हत्या की साजिश और घटना में शामिल थे, जबकि तीन अन्य बाद में पकड़े गए. सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह को इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.

शिलॉन्ग पुलिस ने हत्याकांड की तफ्तीश आगे बढ़ा दी है, लेकिन परिवार का आरोप है कि मामले के कई पक्ष अब भी अधूरे हैं. ऐसे में नार्को टेस्ट को वो सच्चाई सामने लाने का आखिरी विकल्प मान रहे हैं.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version