रविवार का दिन हिंदू धर्म में बेहद खास माना गया है क्योंकि यह दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव को समर्पित किया गया है। इस दिन व्रत रखकर भगवान सूर्य की पूजा के साथ कुछ उपाय करना शुभ माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में भी कहा गया है कि रविवार के दिन कुछ उपाय अपनाने से जातक के संकट दूर हो सकते हैं। उनमें से ही एक है बरगद के पत्ते से जुड़ा एक उपाय, जिस करने से सभी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।

Annual FASTag Pass: क्या है 200 ट्रिप का मतलब, क्या स्टेट हाईवे पर काम करेगा एनुअल पास? दूर करें कन्फ्यूजन

बता दें कि सूर्य की कृपा से जीवन में सुख-संपत्ति आती है। साथ ही जातक के जीवन की सभी परेशानी भी दूर हो जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं सूर्य को प्रसन्न करने के कुछ उपाय

AC कंप्रेसर फटने से होगा बम जैसा धमाका, इन 5 संकेतों को न करें नजरअंदाज, बरतें सावधानी

उपाय

  • रविवार की सुबह सूर्य उगने से पहले उठें और स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल के साथ लाल फूल और चावल से अर्घ्य दें। जल चढ़ाते समय जातक को सूर्य के बीज मंत्र ऊं सूर्याय नम: मंत्र का भी जप करना चाहिए। इससे सूर्य की कृपा बरसती है।
  • रविवार के दिन घर से बाहर निकलते समय माथे पर लाल चंदन का टीका अवश्य लगाएं। इससे सभी कार्यों में सफलता हाथ लगेगी।
  • मुख्य दरवाजे पर शाम को देसी घी के दीपक जलाएं। इससे सूर्य देव और मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में धन-संपदा आएगी।
  • इसके अलावा, बरगद के पत्ते से भी जुड़ा उपाय करें इससे आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। इसके लिए आपको एक बरगद का पत्ता लेना है और उसे साफकर सूर्य देव को ध्यान में रखते हुए उस पर अपनी मनोकामना लिखनी है और फिर उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपको मनोकामना पूर्ण होगी।
  • इसके अलावा, पीपल के पेड़ के नीचे शाम के समय में सरसों के तेल का चौमुखी दीया जलाना चाहिए। इससे भी घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • वहीं, इस दिन दान का भी महत्व है। ऐसे में इस दिन जातक को गुड़, दूध, चावल और लाल रंग का वस्त्र भी दान देना चाहिए।
Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version