नई दिल्ली, 23 अक्टूबर। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद रावण पर रोहिणी घावरी ने शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी घावरी बीते कई दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद पर लगातार हमलावर हैं।
Asrani Demise :एक्टर असरानी का 84 साल की उम्र में निधन, परिवार में शोक की लह
हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट साझा कर दावा किया था कि चंद्रशेखर ने बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। अब रोहिणी ने इस प्रकरण में “बड़ा खुलासा” करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर उनके दावे झूठे साबित हुए तो वह 1 करोड़ रुपये का इनाम देने को तैयार हैं। इस पूरे विवाद को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है, जबकि चंद्रशेखर आजाद की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

