झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में रविवार को हीराकुंड एक्सप्रेस में आतंकवादी होने की सूचना मिलने से हड़कंप मच गया। आरपीएफ कंट्रोल रूम को एक संदिग्ध मैसेज मिला, जिसमें कहा गया कि “इंजन की तरफ मुझे शक है, लोग आतंकवाद में शामिल हो सकते हैं।”
तुरंत अलर्ट हुआ जारी
सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी पूरी तरह से अलर्ट हो गए। संबंधित स्टेशन और ट्रेन में सुरक्षा बढ़ा दी गई।
-
संदिग्ध को दतिया स्टेशन पर हिरासत में लिया गया।
-
स्टेशन पर डॉग स्क्वायड की मदद से व्यापक सर्चिंग अभियान चलाया गया।
जांच में हुई राहत
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि झांसी में ट्रेन और यात्रियों की तलाशी लेने पर यह सूचना झूठी निकली। किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधि का कोई सबूत नहीं मिला।
-
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
-
आरपीएफ और जीआरपी ने कहा कि ऐसी किसी भी संदिग्ध सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
