बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन, हाल ही में उन्होंने कपिल शर्मा के शो में ऐसा खुलासा किया जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बकौल सलमान, वह ब्रेन एन्यूरिज्म (Brain Aneurysm), और एवी मालफॉर्मेशन (AV Malformation) जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। ब्रेन एन्यूरिज्म और एवी मालफॉर्मेशन न्यूरोलॉजिकल स्थिति से प्रभावित होता है। यह स्थिति बेहद चिंताजनक हो सकती है, क्योंकि यह मस्तिष्क में खून की नलियों से जुड़ी दो जटिल समस्याएं हैं।

तुम प्लेन उड़ाने लायक नहीं जाकर जूते सिलो…इंडिगो कर्मचारी के साथ जातिगत भेदभाव, कैप्टन समेत 3 पर FIR

दिल्ली में स्थित पीएसआरआई अस्पताल में एसोसिएट डायरेक्टर और न्यूरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. ध्रुव चतुर्वेदी के अनुसार, आमतौर पर इन बीमारियों के लक्षण तब तक स्पष्ट नहीं होते जब तक कि कोई गंभीर स्थिति न उत्पन्न हो जाए, इसलिए इनकी समय पर पहचान और इलाज बहुत आवश्यक है।

क्या है ब्रेन एन्यूरिज्म?

ब्रेन एन्यूरिज्म को “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है। बता दें, ब्रेन एन्यूरिज्म तब बनते और बढ़ते लगते हैं जब दिमाग के ब्‍लड वेसेल्‍स में ब्‍लड फ्लो दबाव डालने लगता है। इस वजह से ब्‍लड वेसेल्‍स फूलने लगती है और उसमें गुब्बारे जैसी सूजन आ जाती है। अगर यह सूजन फट जाए तो दिमाग में ब्‍लीड‍िंग होने लगती है, जिसे सबअरेनोइड हैमरेज कहा जाता है। यह स्थिति जानलेवा हो सकती है और तत्काल इलाज की आवश्यकता होती है।

भारतीय सेना ने नागास्त्र-1R ड्रोन को खरीदने का दिया ऑर्डर, जानिए क्या है इसकी खासियत?

क्या है एवी मालफॉर्मेशन?

एवी मालफॉर्मेशन यानी Arteriovenous Malformation एक जन्मजात विकृति है जिसमें दिमाग की धमनियों और शिराओं के बीच असामान्य रूप से जटिल नेटवर्क बन जाता है। यह नेटवर्क रक्त के प्रवाह को बाधित करता है और ब्‍लीड‍िंग का खतरा बढ़ा देता है। यह स्थिति सिरदर्द, दौरे, कमजोरी या सुन्नपन जैसे लक्षण पैदा कर सकती है। कभी-कभी व्यक्ति को इसका पता तब चलता है जब ब्रेन में अचानक ब्लीडिंग हो जाती है।

क्या हैं लक्षण?

इन बीमारियों के प्रमुख लक्षणों में अचानक तेज सिरदर्द, आंखों के सामने धुंधलापन, उल्टी, बोलने या चलने में कठिनाई, शरीर के किसी हिस्से में सुन्नपन या दौरे शामिल हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क करना चाहिए।

बचाव के उपाय?

यदि समय रहते इनका पता चल जाए, तो एंडोवास्कुलर कोइलिंग, सर्जिकल क्लिपिंग या रेडियोसर्जरी जैसी आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से इनका इलाज संभव है। बचाव के लिए नियमित हेल्थ चेकअप, विशेषकर यदि किसी को हाई ब्लड प्रेशर हो या परिवार में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इतिहास हो, बहुत जरूरी है।

तनाव को नियंत्रित रखना, धूम्रपान और शराब से दूरी बनाना तथा हेल्दी जीवनशैली अपनाना भी ब्रेन हेल्थ के लिए जरूरी है। इस तरह की बीमारियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। सलमान खान जैसे बड़े सितारों के उदाहरण से यह समझा जा सकता है कि सेहत सबसे बड़ा धन है, और समय पर जांच व इलाज से किसी भी गंभीर बीमारी से निपटना संभव है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version