लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री संजय निषाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में आपसी झगड़े और धोखा बाजी चल रही है, जिससे जनता के साथ भी छल किया जा रहा है।
Amritsar Train Accident :रेल सुरक्षा और अग्नि नियमों की समीक्षा की जाएगी
संजय निषाद ने कहा, “दल तो मिलते हैं, लेकिन दिल नहीं मिलता। ये लोग राजनीति सिर्फ अपने निजी स्वार्थ के लिए करते हैं।” उनके इस बयान से महागठबंधन की एकता और सहयोगी दलों के बीच तनाव पर नई बहस छिड़ गई है।
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस तरह के बयान चुनावी माहौल को और गर्मा सकते हैं और गठबंधन के अंदर असंतोष के संकेत भी हैं।

