लखनऊ। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रदेश की जनता से खुली लूट की जा रही है और यह योजना पूरी तरह जनविरोधी है।
Reliance Home Finance : अनिल अंबानी के बेटे पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप
संजय सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला आम उपभोक्ताओं के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस योजना से बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। साथ ही उन्होंने दावा किया कि यह निर्णय इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 55 का भी खुला उल्लंघन है।
आप सांसद ने प्रदेश सरकार से स्मार्ट मीटर योजना को तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार ने जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो पार्टी इस मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाएगी।
