पटौदी खानदान की लाडली बेटी सारा अली खान इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘मेट्रो… इन दिनों’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने आदित्य रॉय कपूर के साथ काम किया है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी के काम की काफी तारीफ हो रही है। इसी बीच सारा अली खान का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अकेली नहीं बल्कि एक बीजेपी नेता के साथ नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये पहली बार नहीं है जब दोनों को साथ देखा गया हो। इससे पहले भी सारा उनके साथ वेकेशन मनाते दिख चुकी हैं। अब एक बार फिर दोनों की साथ में मौजूदगी से रिलेशनशिप की अफवाहें तेज हो गई हैं, जिससे उनके फैंस खासे उत्साहित हैं। सामने आए इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन भी आने लगा है।

नेशनल हेराल्ड से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला, ED की चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर कोर्ट का आदेश आज नहीं आएगा

फिर साथ दिखे सारा और अर्जुन

सामने आए वीडियो को देखकर जाहिर हो रहा है कि ये किसी गुरुद्वारे के बाहर का है, जहां सारा अली खान और अर्जुन बाजवा दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं। सारा अली खान व्हाइट सूट पहने दिख रही हैं। उन्होंने अपने सिर को दुपट्टे से कवर किया है। वहीं अर्जुन बाजवा भी उनके पीछे-पीछे ही कैजुअल कपड़ों में नजर आते हैं। दोनों को अलग कार में बैठते हुए देखा जा सकता है। सारा हाथ हिलाकर अर्जुन को बाय-बाय भी कहती हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और इस पर लोगों के कई कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं। इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा, ‘दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘सारा और अर्जुन की जोड़ी जम रही है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘अब पटौदी फैमिली की लाडली, पंजाबी परिवार की बहू बनेगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सारा अली खान का ये बॉयफ्रेंड है, पटौदी फैमिली का होने वाला दामाद।’

पहले भी दिखे साथ

बता दें, इससे पहले सारा अली खान, अर्जुन बाजवा के साथ गोवा और राजस्थान वेकेशन पर भी नजर आई थीं, जहां से दोनों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। इसके अलावा दोनों एक साथ केदारनाथ भी गए थे। बीते हफ्ते दोनों का एक और वीडियो सामने आया था, हिमाचल प्रदेश के जहालमत पाटन वैली, लाहौल स्पीति का था। दोनों को एक साथ मैगी प्वाइंट पर देखा गया था।

राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, राजनाथ सिंह बोले- ‘आतंकवाद के खिलाफ भारत किसी हद तक जाएगा’

कौन हैं अर्जुन बाजवा?

सारा अली खान के साथ हाल ही में देखे गए अर्जुन बाजवा का पूरा नाम अर्जुन प्रताप बाजवा है। वे एक सुपर मॉडल, एक्टर, और MMA फाइटर होने के साथ-साथ एक राजनीतिक परिवार से भी ताल्लुक रखते हैं। वो खुद भी भाजपा नेता हैं। अर्जुन के पिता फतेह जंग सिंह बाजवा पंजाब के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब उपाध्यक्ष के पद पर हैं। इससे पहले वे कांग्रेस विधायक भी रह चुके हैं। अर्जुन का करियर कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। उन्होंने फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ में अभिनय किया और साल 2013 में फिल्म ‘स्लिंग’ में मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर प्रभु देवा को असिस्ट भी किया था। इसके अलावा, वे ऑस्कर-नॉमिनेटेड डायरेक्टर गिरीश मलिक की फिल्म ‘बैंड ऑफ महाराजा’ में भी नजर आ चुके हैं।

जीता था चुनाव

मॉडलिंग की दुनिया में भी अर्जुन ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने रोहित बल और वरुण बल जैसे जाने-माने डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। फिटनेस के प्रति जुनून के चलते वे जिमनास्ट और MMA फाइटर भी हैं। राजनीति में रुचि होने के कारण अर्जुन ने 2019 में जिला परिषद चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी की ओर से सबसे युवा प्रतिनिधि बनने का गौरव हासिल किया था। उन्हें पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर (ग्रुप B) की पेशकश भी मिली, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। अर्जुन ने लॉरेंस स्कूल, सनावर से शिक्षा प्राप्त की है और उनके पास राजनीति और कृषि में डिग्री है। कांग्रेस से जब उनके पिता अलग हुए तो उन्होंने भी बेजीपी का दामन थाम लिया था।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version