Scholarship scheme लखनऊ | 17 अक्टूबर 2025| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दशमोत्तर और पूर्वदशम छात्रवृत्ति अंतरण कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में छात्रों को आर्थिक मदद दी। लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा चयनित 4.83 लाख छात्र-छात्राओं को 126 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति डिजिटल माध्यम से उनके खातों में ट्रांसफर की।
Government Job: यूपी में 69,197 आंगनबाड़ी पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा,
“हमारा संकल्प है कि किसी भी युवा या छात्र-छात्रा के भविष्य के साथ कोई समझौता या खिलवाड़ नहीं होने देंगे। हर जरूरतमंद विद्यार्थी को उसका हक मिलेगा।”
Kapil Sharma Cafe Firing: कॉमेडियन नहीं, अब टारगेट बन गए हैं कपिल शर्मा? लॉरेंस गैंग का नया प्लान
बैकवर्ड क्लास के छात्रों को मिला फायदा
इस कार्यक्रम के माध्यम से खासतौर पर पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद अपनी शिक्षा जारी रखना चाहते हैं। छात्रवृत्ति की यह राशि छात्रों की पढ़ाई में आर्थिक रुकावट को कम करने में मदद करेगी।
