आगरा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता राजा अरिदमन सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन से फर्जी बैनामों पर रोक लगाने और भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने की अपील की है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि आगरा की सदर तहसील में होने वाले फर्जी बैनामों के बारे में लगातार समाचार प्रकाशित हो रहे हैं। मैं भी सहायक महा निरीक्षक निबंधन आगरा को लिखित में शिकायत कर चुका हूं। उसके बाद भी फर्जी बैनामे जारी हैं।
उन्होंने बताया कि टाउन एरिया पिनाहट में मेरे पुश्तैनी किराएदार बबलू गुप्ता ने मेरी एक दुकान का बैनामा बाह के सब रजिस्ट्रार कार्यालय के साथ मिलकर अपनी पत्नी के नाम कर दिया। बबलू गुप्ता, उसकी पत्नी व अन्य के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया। वे लोग जेल भेज दिए गए।
इसी की जांच के दौरान बबलू गुप्ता की पत्नी ने किसी और आदमी के नाम बैनामा कर दिया। इस मामले में भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। यह सब सब रजिस्टार की कारगुजारी है जो बाह-पिनाहट क्षेत्र में बिना मालकियत देखे कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर फर्जी बैनामे किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि मेरी जानकारी के अनुसार सब रजिस्टार की जगह प्रभारी सब रजिस्टर बना दिए गए हैं, जिन्हें नियमों व शासनादेशों की कोई जानकारी नहीं है। इसका लाभ भूमाफिया उठा रहे हैं।
ऐसे में जरूरत है कि ट्रांसफर सीजन के चलते एआईजी और जिलाधिकारी आदेश देकर प्रभारी सब रजिस्ट्रार को हटाएं और उनकी जगह डायरेक्ट सब रजिस्ट्रार भेजें ताकि भूमाफियाओं पर अंकुश लगे और फर्जी बैनामे रुक स
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
