• दो दिन पहले शाहगंज में हत्या कर शव फेंका था झाड़ियों में
आगरा। 16 वर्षीय किशोर की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी से शाहगंज थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी के पैर में गोली लगने के बाद वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
पृथ्वीनाथ फाटक स्थित दरोगा वाली गली के रहने वाले हर्षित का दो दिन पूर्व पथौली मार्ग पर खून से लथपथ शव मिला था। उसका गला दबाया गया और फिर ईंट से सिर कुचलकर हत्या की गई। पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में जुट गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले, जिसमें आरोपी सोहेल के बारे में जानकारी मिली।
सोहेल दौरेठा का रहने वाला है। हत्या से पहले वो हर्षित को स्कूटी पर ले जाते हुए दिखाई दिया था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि सोहेल पूर्व में लोहामंडी थाने से जेल भेजा गया था। उसने धोखाधड़ी की थी। सोहेल और हर्षित आसपास रहते थे। इस वजह से दोनों में जान पहचान थी। इस वजह से हर्षित अक्सर सोहेल से बातचीत करता था। उस पर चोर कहकर कमेंट भी करता रहता था। यह बात सोहेल को बुरी लग रही थी।
दो दिन पूर्व सोहेल जब दरोगा वाली गली से गुजरा तो उसे हर्षित दिखाई दे गया। वो हर्षित को अपने साथ स्कूटी पर बैठाकर ले गया। पथौली मार्ग ले जाकर सोहेल ने हर्षित की हत्या कर दी। पहले हर्षित का गला दबाया और फिर ईंट से सिर पर प्रहार किए। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंका और वहां से चला गया।
पुलिस बीती रात पथौली मार्ग पर हत्यारोपी की तलाश के लिए चेकिंग कर रही थी। इस दौरान अचानक ही पुलिस की नजर सोहेल पर पड़ गई। सोहेल ने जैसे ही पुलिस को देखा वाग भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। खुद को घिरते देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सोहेल घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
