नई दिल्ली:सिनेमा जगत के सुपरस्टार और किंग शाहरुख खान ने अपने अभिनय, एक्शन और रोमांस के दम पर बॉलीवुड में एक अलग जगह बनाई हुई है. रोमांस किंग के नाम से फेमस शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अगर वे बॉलीवुड में नहीं होते तो वे ट्रक ड्राइवर होते. बॉलीवुड बादशाह की इस बात को सुनकर सब हैरान रह गए जब उन्होंने बताया कि वे ट्रक के ड्राइवर होना पसंद करते.

रोनाल्डो ने किया बड़ा करार, पैसों की बरसात; हर साल मिलेंगे 2000 करोड़ रुपए और प्राइवेट जेट का खर्च

एक्टर नहीं होते तो क्या होते शाहरुख?

वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान एक इंटरव्यू देते दिख रहे हैं. 1992 में दिए इस इंटरव्यू में शाहरुख खान से सवाल किया गया कि अगर वे हीरो नहीं बनते तो क्या बनना पसंद करते जिसपर शाहरुख कहते हैं कि वे ट्रक ड्राइवर बन जाते. इस इंटरव्यू में शाहरुख से और भी कई सवाल किए गए पर इस सवाल ने सबसे ज्यादा फैंस को हैरान किया. इस वीडियो में शाहरुख ने ये भी कहा कि वे अपने आप को अव्वल नंबर का बेवकूफ मानते हैं.

सीमा विवाद से तनाव घटाने के रोडमैप तक, भारत और चीन के रक्षा मंत्री की बैठक में इन मुद्दों पर हुई बात

शाहरुख खान का करियर

बात करें शाहरुख खान के बॉलीवुड करियर की तो उन्होंने बॉलीवुड में दस्तक देने से पहले टीवी पर फौजी और सर्कस जैसे शो में काम किया था. ये 1980 दशक की बात है. इसके बाद साल 1992 में उन्होंने दीवाना फिल्म के जरिए डेब्यू किया. शाहरुख खान को सबसे ज्यादा और अमर पहचान ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ मूवी से मिली जो 1995 में रिलीज हुई थी. इस मूवी में शाहरुख खान के किरदार का नाम राज था और उनके सामने काजोल ने सिमरन नाम की लड़की का किरदार निभाया था. शाहरुख की ये फिल्म आज भी लोग बार-बार देखना पसंद करते हैं। एक्टिंग के अलावा शाहरुख को क्रिकेट का भी काफी शौक है तभी में आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक भी हैं.

 

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version