• 10 मोटरसाइकिल और दो ट्रैक्टर किए बरामद, गैंग का एक सदस्य फतेहाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर
रिपोर्ट 🔹आकाश भारद्वाज
शमशाबाद/आगरा। पुलिस कमिश्नरेट आगरा की थाना शमशाबाद पुलिस, सर्विलांस टीम और एसओजी को एक बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर इरादतनगर तिराहा से दबिश देकर पुलिस ने एक संगठित अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें, दो ट्रैक्टर और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
डीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि बरामद वाहनों में पल्सर और बुलेट बाइक शामिल हैं जिन्हें फिरोजाबाद और धिमिश्री क्षेत्र से चोरी किया गया था। ट्रैक्टर और अन्य बाइकें भी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। इस गिरोह के सदस्य मुख्यतः फतेहाबाद, इरादतनगर और गढ़ी उदयराज क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मानवेंद्र सिंह विजय सिंह व एक अन्य है।
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वे संगठित तरीके से वाहनों की चोरी करते और फिर उन्हें राजस्थान में बेचते थे। चोरी की गई बाइकों और ट्रैक्टरों को मधुपुर क्षेत्र की झाड़ियों में छिपाकर रखा जाता था, ताकि सौदे के समय आसानी से निकाला जा सके।
खुलासे के दौरान एसीपी गिरीश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हंसराज भदौरिया भी मौजूद रहे।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
