बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, उनके परिवार के करीबियों की तरफ से कहा गया है, कि मौत का कारण अभिनेत्री की बीमारी और हार्ट प्रॉब्लम है। यह खबर मनोरंजन जगत और उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें, शेफाली जरीवाला अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल के वर्षों में, कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले तेजी से बढ़े हैं, फिटनेस फ्रीक होने के बाद भी कई सेलेब्स की हार्ट अटैक से मौत हुई है। चलिए जानते हैं इसके पीछे क्या वजह हो सकती है।

AC टेम्परेचर 20 से 28 डिग्री वाले नियम पर नया अपडेट, पर्यावरण मंत्री ने कही बड़ी बात

हार्ट अटैक के पीछे ये वजहें होती हैं ज़िम्मेदार

  • खराब खानपान: आजकल बिगड़ती हुई सेहत के पीछे हमारा खराब खान पान सबसे बड़ी वजह है। खासकर, वो लोग हार्ट अटैक की चपेट में तेजी से आते हैं जो लोग जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, अधिक तेल और मसालेदार भोजन का सेवन बहुत ज़्यादा करते हैं। इन फूड्स में ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट ज़्यादा होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है और हृदय रोगों का जोखिम पैदा करता है।
  • एक्सरसाइज़ न करना: हार्ट अटैक आने के पीछे सेडेंटरी लाइफ स्टाइल यानी एक्सरसाइज़ न करना भी ज़िम्मेदार है। एक्सरसाइज़ नहीं करने से मोटापा बढ़ता है और लोग हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल के चपेट में आते हैं जो हार्ट अटैक के जोखिम को तेजी से बढ़ाते हैं।शेफाली जरीवाला की मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जानें क्या बोले परिजन?
  • नशे का अधिक सेवन: जो लोग बहुत ज़्यादा धूम्रपान और शराब का सेवन करते हैं वो लोग भी दिल से जुड़ी बीमारियों का तेजी से शिकार होते हैं। इन चीजों का सेवन हृदय और रक्त वाहिकाओं को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं जिससे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। इसलिए, हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए धूम्रपान तुरंत छोड़ दें और शराब का सेवन सीमित करें या पूरी तरह बंद कर दें।
  • नींद की कमी: नींद की कमी हमारे हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। जब हम पर्याप्त नींद नहीं लेते, तो यह हमारे पूरे शरीर, विशेष रूप से हृदय प्रणाली पर बुरा असर डाल सकती है।
  • तनाव और मानसिक स्वास्थ्य: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में युवाओं पर काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और भविष्य की चिंताएं बहुत अधिक होती हैं। लगातार तनाव और डिप्रेशन से ब्लड प्रेशर बढ़ता है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
  • आनुवंशिक कारण: यदि परिवार में किसी को कम उम्र में हृदय रोग रहा है, तो दूसरों में भी इसका जोखिम बढ़ जाता है।

हार्ट अटैक से बचाव के तरीके:

अपनी डाइट में हरी सब्जियां, ताजे फल, साबुत अनाज और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करें। तले हुए, प्रोसेस्ड और अत्यधिक वसा वाले भोजन से बचें। कम नमक और चीनी का सेवन करें। रोजाना कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज़ करें। ध्यान, योग, गहरी सांस लेने के व्यायाम और पर्याप्त नींद के माध्यम से तनाव को कम करने का प्रयास करें। अपने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर की नियमित जांच कराएं। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी और आरामदायक नींद लेना हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version