कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले और तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपनी पार्टी का नाम जनता उन्नयन पार्टी रखा है।
सोनिया गांधी का सरकार पर हमला: बोलीं– मनरेगा को कमजोर किया, फैसले दिल्ली से थोपे जा रहे
नई पार्टी की घोषणा करते हुए हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “अब वो पहले जैसी नहीं रहीं। तृणमूल कांग्रेस में अब जनता की आवाज़ के लिए कोई जगह नहीं बची है।” कबीर ने आरोप लगाया कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और जमीनी मुद्दों की अनदेखी की जा रही है।
हुमायूं कबीर ने यह भी ऐलान किया कि जरूरत पड़ने पर उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि जनता उन्नयन पार्टी का मकसद आम लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता देना और एक वैकल्पिक राजनीति को मजबूत करना है।

