मथुरा।वृंदावन में प्रस्तावित श्री बांके बिहारी जी कोरिडोर को लेकर अब सामाजिक और किसान संगठनों का समर्थन भी खुलकर सामने आने लगा है। शुक्रवार को सात प्रमुख सामाजिक और किसान संगठनों ने मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मिलकर कोरिडोर निर्माण के पक्ष में समर्थन पत्र सौंपा और इसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण भास्कर, शहीद भगत सिंह संगठन के अध्यक्ष विपिन कुमार, किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सोनवीर चौधरी, महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास मथुरा के अध्यक्ष आरबी चौधरी, कोषाध्यक्ष राजकुमार तोमर और सचिव चौधरी विजय आर्य के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन अजगर के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिकरवार भी शामिल रहे।
इन सभी संगठनों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ती है। विशेष अवसरों पर हालात और भी बिगड़ जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। इस दौरान महिलाएं और बुजुर्ग बेहोश हो जाते हैं, कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं और अब तक कई श्रद्धालुओं की जान भी जा चुकी है।
संगठनों का कहना है कि इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण ब्रजभूमि की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है और लोग दर्शन से कतराने लगे हैं। ऐसे में काशी कॉरिडोर की तर्ज पर वृंदावन में भी श्री बांके बिहारी जी कोरिडोर का निर्माण जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मंदिर क्षेत्र की भीड़ प्रबंधन प्रणाली मजबूत हो सके।
प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन इस मांग को गंभीरता से लेगा और जल्द ही कोरिडोर निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
- होम
- प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- चंडीगढ़
- छत्तीसगढ़
- जम्मू और कश्मीर
- झारखंड
- तेलंगाना
- त्रिपुरा
- दमन और दीव
- दादरा और नगर हवेली
- दिल्ली
- नगालैंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- पुदुचेरी
- बिहार
- मणिपुर
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- मिज़ोरम
- मेघालय
- राजस्थान
- लक्षद्वीप
- लद्दाख
- सिक्किम
- हरियाणा
- देश
- विदेश
- राजनीति
- उद्योग
- खेल
- धर्म – आस्था
- मनोरंजन
- लाइफस्टाइल
- अन्य
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
वृंदावन में श्री बांके बिहारी जी कोरिडोर को मिला सामाजिक व किसान संगठनों का समर्थन,डीएम को सौंपा समर्थन पत्र
Previous Articleनेपाल से भारत आ रहे ट्रक से भारी मात्रा में सेक्स खिलौने बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Next Article 📜 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 📜शनिवार☀ 14-Jun-2025
Related Posts
Alok Kumar Srivastava
Chief Editor
Address : 104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300
Mobile : +91-98388 99305
Email : prabhatdarshan25@gmail.com
Important Pages
© 2025 prabhatdarshan.com