मथुरा।वृंदावन में प्रस्तावित श्री बांके बिहारी जी कोरिडोर को लेकर अब सामाजिक और किसान संगठनों का समर्थन भी खुलकर सामने आने लगा है। शुक्रवार को सात प्रमुख सामाजिक और किसान संगठनों ने मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह से मिलकर कोरिडोर निर्माण के पक्ष में समर्थन पत्र सौंपा और इसे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण भास्कर, शहीद भगत सिंह संगठन के अध्यक्ष विपिन कुमार, किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सोनवीर चौधरी, महाराजा सूरजमल स्मृति न्यास मथुरा के अध्यक्ष आरबी चौधरी, कोषाध्यक्ष राजकुमार तोमर और सचिव चौधरी विजय आर्य के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन अजगर के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिकरवार भी शामिल रहे।

इन सभी संगठनों ने अपनी मांग रखते हुए कहा कि श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए प्रतिदिन भारी भीड़ उमड़ती है। विशेष अवसरों पर हालात और भी बिगड़ जाते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। इस दौरान महिलाएं और बुजुर्ग बेहोश हो जाते हैं, कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं सामने आती हैं और अब तक कई श्रद्धालुओं की जान भी जा चुकी है।

संगठनों का कहना है कि इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं के कारण ब्रजभूमि की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचती है और लोग दर्शन से कतराने लगे हैं। ऐसे में काशी कॉरिडोर की तर्ज पर वृंदावन में भी श्री बांके बिहारी जी कोरिडोर का निर्माण जरूरी है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और मंदिर क्षेत्र की भीड़ प्रबंधन प्रणाली मजबूत हो सके।

प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि शासन-प्रशासन इस मांग को गंभीरता से लेगा और जल्द ही कोरिडोर निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version