Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में डॉकिंग कर चुका है। यह पूरे देश के लिए बेहद गौरवशाली पल है। इस पल का पूरे देशवासियों को बेसब्री से इंतजार था। शुभांशु शुक्ला 41 साल बाद अंतरिक्ष में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले राकेश शर्मा पहली बार भारत की ओर से अंतरिक्ष में उतरे थे। नासा ने शुभांशु शुक्ला के स्पेसक्रॉफ्ट के डॉकिंग का पूरा लाइव प्रसारण किया है। जिसे इस लिंक पर देखा जा सकता है।

पाकिस्तान में रिलीज हो रही दिलजीत दोसांझ की सरदारजी 3, पाकिस्तानी मीडिया ने जताई खुशी तो भारतीय फैंस को आया गुस्सा

डॉकिंग से पहले शुभांशु के पिता का बयान

 डॉकिंग से पहले शुभांशु के पिता शंभू दयाल शुक्ला भी काफी खुश नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि वह ग्रुप कैप्टन और अपने बेटे शुभांशु के अंतरिक्ष यान का लाइव डॉकिंग देखने के लिए बेताब हैं।

शादी से पहले लौटी ऐश्वर्या, दूल्हे से ‘सच्चे प्रेम’ का वादा, फिर मां और प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया सुहाग, साजिश में सोनम से आगे!

शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला की उम्मीदें भी उफान पर

डॉकिंग से पहले भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला की उम्मीदें भी उफान पर हैं। भारत के लिए अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखने जा रहे शुभांशु की मां कहती हैं, “बहुत अच्छा लग रहा है… हम डॉकिंग प्रोग्राम का इंतजार कर रहे हैं… हम बहुत उत्साहित हैं। हम शाम को उनसे (मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ) मिलेंगे।”

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version