लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजस्व विभाग की लेखपाल भर्ती में OBC आरक्षण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार संविधान और आरक्षण विरोधी रवैया अपना रही है और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है।

Epstein Sex Scandal : एपस्टीन सेक्स स्कैंडल फाइल्स 19 दिसंबर को होंगी सार्वजनिक

अखिलेश यादव ने कहा कि लेखपाल भर्ती प्रक्रिया में OBC वर्ग के साथ अन्याय किया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने भाजपा पर पिछड़े समाज को गुमराह करने और उनके हक छीनने का आरोप लगाया। सपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर सरकार वास्तव में सामाजिक न्याय में विश्वास रखती है, तो उसे तत्काल इस भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा कर OBC आरक्षण को पूरी तरह लागू करना चाहिए।

उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष से भी इस मुद्दे पर हस्तक्षेप करने और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि यदि पिछड़े वर्ग के साथ हो रहे अन्याय को जल्द नहीं रोका गया, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version