लखनऊ। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह नया कानून VB-G RAM G (विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण) लागू किए जाने पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने इस फैसले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
Australia News :ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बोंडी बीच पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, 10 लोगों की मौत
डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा राम के नाम का इस्तेमाल कर अपनी राजनीति चमकाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस नए कानून के जरिए सरकार देश की जनता, युवाओं, किसानों और महिलाओं को राम भरोसे छोड़ने का काम कर रही है। सपा सांसद ने कहा कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीण मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी था, लेकिन उसे हटाकर सरकार उनकी आजीविका पर संकट खड़ा कर रही है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने ग्रामीण रोजगार व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए VB-G RAM G, 2025 विधेयक लोकसभा में पेश किया, जिसे मंजूरी मिल चुकी है। यह कानून करीब 20 साल पुराने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लेगा। सरकार का दावा है कि नया कानून रोजगार के साथ-साथ आजीविका के अवसर भी उपलब्ध कराएगा।
