जयपुर। वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने शुक्रवार को यमुनानगर (हरियाणा) की शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर में सात फेरे लेकर वैदिक रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी की मुख्य रस्में लगभग तीन घंटे तक चलीं।
शाम को हुए आशीर्वाद समारोह में ताज आमेर होटल के कुंदनवन को तिरुपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर सजाया गया था। इस दौरान देशभर से आए साधु-संतों ने कथावाचक को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में क्लासिकल म्यूजिक स्टेज पर कलाकारों ने भक्ति रस आधारित राग प्रस्तुत किए।
इस मौके पर कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री, देवी चित्रलेखा, भागवत प्रभु सहित कई साधु-संत और सेलिब्रिटीज मौजूद रहे

